Farrhana Bhatt on Ayaan Lall: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) ने धमाल मचा दिया था। इस शो के खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स का जलवा कायम है। सलमान खान के शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स के एक बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी किसी के बयान पर विवाद हो जाता है, तो कभी किसी के लव अफेयर की खबरें सामने आ जाती हैं। इसी बीच फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि उनके और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के बेटे अयान लाल (Ayaan Lall) के अफेयर को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं फरहाना भट्ट ने क्या कहा है।
Image Source: Bigg Boss 19 Show
अयान से शादी करेंगी फरहाना भट्ट?
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में नजर आने वाली फरहाना भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह उनका अभी हाल ही में सामने आया एक नया इंटरव्यू है। इंटरव्यू में फरहाना भट्ट को एक मजेदार सवाल पूछा गया बसीर अली, आयान लाल और अभिषेक बजाज में से किसे वो दोस्त बनाएंगी, किसे डेट करेंगी और किससे शादी करेंगी? फरहाना भट्ट ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो बसीर को डेट करेंगी, अभिषेक के साथ दोस्ती रखेंगी और आयान लाल से शादी करेंगी। आयान का नाम लेते वक्त फरहाना का चेहरा शर्मा गया, जो कैमरे में साफ दिखा। इस पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया और क्लिप मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फरहाना भट्ट का अयान लाल पर दिया ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
कुनिका सदानंद ने अफेयर पर कही थी ये बात
कुनिका सदानंद ने Zoom को दिए इंटरव्यू में अयान लाल और फरहाना भट्ट के अफेयर पर रिएक्शन दिया था। कुनिका सदानंद ने कहा कि था कि 'अयान ने फरहाना भट्ट से कुछ ही मिनट ही बात की है। उनके बीच केमिस्ट्री जैसी कोई बात नहीं है। अभी मैं पक्का कह सकती हूं कि अयान को किसी रिलेशनशिप में कोई इंटरेस्ट नहीं है और बिग बॉस की लड़की के साथ तो बिल्कुल नहीं।'
