Bigg Boss 19 Baseer Ali Calls The Show Controlled: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम का नया रुख देखने को मिलता है। हालांकि 'बिग बॉस 19' की कुछ बातें ऐसी भी हैं, जिनसे लोग भी परेशान हो चुके हैं। दूसरी तरफ अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ही एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली ने मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने 'बिग बॉस 19' को न केवल 'नियंत्रित' सीजन बताया, बल्कि ये भी कहा कि मेकर्स को भी ये एहसास हो रहा होगा कि बात काफी आगे निकल चुकी है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली ने विरल भयानी संग बातचीत के दौरान शो को लेकर अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने कहा, "एक तरीके से बहुत ही नियंत्रित लग रहा है, क्योंकि इस बार जो कोलाबोरेशन हुआ है कलर्स, जियो और एंडेमोल, अब बानी जे तो मुझे लगता है कि उसका नतीजा है। किस तरह से शो को दिशा दी है दर्शकों के लिए और हर एक चीज उनके हाथ में है। और कहीं न कहीं शायद उनको भी ये एहसास हो रहा होगा कि बात बहुत आगे निकल गई है। जहाज आगे जा चुका है और अब वहां से यू-टर्न लेकर आना उतना ही नुकसानदायक है और आगे बढ़कर खत्म करने में भी उतना ही नुकसान है। तो मुझे लगता है कि पक्षपाती थोड़ा बड़ा शब्द है। मेरे हिसाब से जिस तरीके से इस शो को ले जाना चाहते थे मेकर्स, वो खुद कहीं न कहीं खो गए हैं।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम बसीर अली यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "कहीं न कहीं उनका नक्शा खो गया या तूफान आंधी इतनी जोर की आई कि जहाज किधर ले जाना है, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है।" बता दें कि बसीर अली बीते एक सप्ताह पहले ही 'बिग बॉस 19' से बाहर हुए हैं। हालांकि उनके एविक्शन को दर्शकों ने पूरी तरह से गलत ठहराया था।
