Bigg Boss 19 News: विवादों में रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी आलोचनाओं का सामना कर रहा है। पिछले हफ्ते आवेज दरबार शो से एलिमिनेट हुए जिसे देख जनता गुस्से में आ गई। टीवी सेलेब्स और फैंस तक ने इस इविक्शन को अनफ़ेयर घोषित कर डाला। लोगों ने मेकर्स से गुहार लगाई कि आवेज दरबार को शो में वापिस लाना चाहिए। एंटेरटेन्मेंट गलियारों में खबरें उड़ रही थी कि आवेज दरबार का एलिमिनेशन का कारण कम वोटस नहीं बल्कि कुछ और था। रुमर्स थे कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स घर में आवेज की एक्स गर्लफ्रेंड आवेज दरबार की एक्स गर्लफ्रेंड शुभी जोशी की एंट्री कराने वाले थे। ऐसे में आवेज के परिवार ने मिलकर बिग बॉस को 2 करोड़ रुपए की पेनल्टी देकर कंटेस्टेंट को खुद घर से बाहर निकाल लिया।
Image Source: Instagram Awez Darbar
अब इन रुमर्स पर आवेज दरबार ने कहा कि अगर मुझे इससे डर लगता, तो मेरे मन में कोई बात होती जो मुझे अंदर न जाने के लिए कह रही होती, क्योंकि पिछले शो में भी ऐसा ही कुछ हुआ था। अगर मैं स्ट्रेस में होता, तो मैं अंदर नहीं जाता। मेरे ख़िलाफ़ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, मैं उनसे यही कहना चाहता हूँ, अगर आप कुछ चाहते हैं, तो किसी और के कंधे पर चढ़कर उसे मत लीजिए। कम से कम सच बोलिए। ऐसी कोई बात फैलाने का कोई मतलब नहीं है जिसमें कोई सच्चाई नहीं होती।
आवेज दरबार (Awez Darbar) आगे कहते हैं, 'मैंने किसी को 2 करोड़ रुपये नहीं दिए। मैंने एक भी रुपया नहीं दिया। मैं कैसे आउट हो गया? क्योंकि मैं बहुत अच्छा गेम खेल रहा था। अब मैं यह देख रहा हूँ कि मेरी चीज़ें वायरल हो रही हैं। मेरे बारे में सब कुछ अभी भी ट्रेंड कर रहा है। मैंने खुद को ट्विटर पर नंबर एक पर देखा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, और फिर यह हो गया। तो मैं थोड़ा हैरान हूँ। मुझे नहीं पता, मैं दुखी हूँ। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।' आवेज के साथ-साथ फैंस भी इस इविक्शन से नाराज है और मेकर्स को सोशल मीडिया ओर खरी खोटी सुना रहे हैं।
