Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Calls Awez Darbar Eviction Unfair: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में हर किसी की गेम दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है। लेकिन हाल ही में शो से हुए एविक्शन ने दर्शकों के होश उड़ाकर रख दिये हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 19' से नीलम गिरी तो बाहर हुई हीं, साथ ही अभिषेक बजाज का भी पत्ता कट गया है। जहां एक तरफ नीलम गिरी के बेघर होने से दर्शक संतुष्ट हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज के बेघर होने से दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार्स के भी होश उड़ गए हैं। जहां पहले मनु पंजाबी ने अभिषेक बजाज के एविक्शन पर नाराजगी जाहिर की। वहीं अब आवेज दरबार ने ट्वीट साझा कर अभिषेक बजाज के एविक्शन को 'अनफेयर' और 'गलत' ठहराया है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, ्भिषेक बजाज इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान ने किया तान्या मित्तल के गेम का पर्दाफाश, धज्जियां उड़ाते हुए बोले- अब भैया से सैंया...
आवेज दरबार ने अभिषेक बजाज के एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर की एक बात भी याद की। आवेज दरबार ने लिखा, "अभिषेक बजाज की एक लाइन आज भी दिमाग में घूम रही है। 'जब पावर या कनेक्शन्स ना हों तो मौके हमेशा छीन लिये जाते हैं।' तब सिर्फ बात लगी थी, आज सच लग रही है। मुझे मेरे एविक्शन से ज्यादा बजाज के एलिमिनेशन की खबर दिल को चुभी है। पहले दिन से प्योर और सच्चा। हर दिन अपना 100 प्रतिशत दिया इस शो को, इतने सच्चे इंसान को इतना गलत नतीजा मिलना, बहुत ही गलत हुआ।"
बता दें कि 'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने पहले ही बता दिया था कि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट नॉमिनेशन में सुरक्षित होते हैं। उन्होंने प्रणित मोरे को अधिकार दिया कि वह किसी एक सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने अशनूर कौर को घर से बेघर होने के लिए सेफ कर लिया। लेकिन इसके बाद ही सलमान खान ने बताया कि अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बेघर होते हैं।
