Bigg Boss 19: घर से निकलते ही अशनुर कौर ने की पहली पोस्ट, हिलने नहीं दिया अपना हौसला, लिखा-"लोग की कहंदे ...

Ashnoor Kaur First Post after Eviction: अशनुर कौर बिग बॉस 19 के घर से बाहर हो गई है। घर से आते ही अशनुर कौर ने सबसे पहले अपने पेट डॉग को गले लगाया। अशनुर इस समय अपने परिवार के साथ है, आइए नजर डालते हैं उनकी सबसे पहली पोस्ट पर।

Ashnoor Kaur First Post after Eviction:टीवी का पॉपुलर रीएलिटी शो बिग बॉस 19 फिनाले के करीब पहुँच गया है। एक हफ्ता और फिर शो को अपना विनर मिल जाएगा। कल रात हुए वीकेंड के वॉर में अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) को घर से बेघर होना पड़ा। शो की शुरुआत में ही सलमान खान( Salman Khan) ने अशनुर को घर से निष्कासित कर दिया। अशनुर कौर को घर के अंदर तान्या मित्तल ( Tanya Mittal) पर हाथ उठाने की वजह से निकाला गया है। फिनाले के इतने करीब आकर अशनुर कौर का घर से बाहर जाना, फैंस को अखर नहीं रहा है। अब बिग बॉस 19 से निकलकर अपने घर पहुंचते ही अशनुर कौर ने पहली पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी जर्नी का जिक्र किया है।

Ashnoor Kaur First Post after Eviction

Image Source: Instagram

अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) ने सबसे पहले अपने पेट डॉग से मुलाकात की । उसके साथ फोटो शेयर करते हुए अशनुर कौर ने बताया कि उन्हें अब सुकून मिला है। वहीं आज सुबह उन्होंने एक्स हैंडल पर एक शायरी पोस्ट की जिसमें लिखा था, "डिग वी पई ता की होया, मंजिल ता रुकदी नहीं। लोकी की कहंदे ने, ओ मेरी कहानी नहीं।" इस शायरी का हिन्दी अर्थ है कि अगर मैं निकल गई या किसी चीज से बाहर हो गई तो, कोई बात नहीं, मेरी मंजिल रुकने वाली नहीं है। लोग जो बातें बोलते हैं, वो सच नहीं है और मेरी कहानी नहीं है।

End of Feed