Bigg Boss 19: अशनुर को दिल दर्द बताते हुए छलक गए अभिषेक बजाज के आंसू, दोस्त को कहा, "सबसे खूबसूरत होता है प्यार"

Bigg Boss 19: आज दिन के एपिसोड से एक क्लिप सामने आई है। जिसमें अभिषेक और अशनुर बैठकर बातें कर रहे हैं। अभिषेक बजाज, अशनुर से पूछते हैं कि ,'क्या तुम्हें कभी प्यार हुआ है?' इसके बाद अभिषेक अपने पास्ट को लेकर बातें करते हैं। हालांकि वह अपनी एक्स वाइफ का नाम नहीं लेते हैं।

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) के साथ ट्रेंड कर रहा है। हर रोज घर के अंदर एक से बढ़कर एक ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते हुए वीकेंड के वॉर में भी दर्शकों को भरपूर मजा आया। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है ये और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अब घर के अंदर रह रहे लोगों का असली चेहरा भी सामने आने लगा है। आज के एपिसोड के कुछ क्लिप्स की बात करें तो, अभिषेक बजाज, अशनुर कौर को अपने दिल की बात बताते नजर आए। अभिषेक बजाज ने अशनुर के साथ अपने पास्ट का किस्सा शेयर किया। जिसकी क्लिप अब जमकर वायरल हो रही है।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

आज दिन के एपिसोड से एक क्लिप सामने आई है। जिसमें अभिषेक और अशनुर बैठकर बातें कर रहे हैं। अभिषेक बजाज, अशनुर से पूछते हैं कि ,'क्या तुम्हें कभी प्यार हुआ है?' जवाब में अशनुर कहती है, 'हुआ नहीं है, हो जाएगा मुझे पता है' । इसके बाद अभिषेक अपने दिल का हाल बताते हुए कहते हैं कि मुझे प्यार हुआ था और प्यार दुनिया की सबसे कीमती चीज होती है। इसके जवाब में अशनुर कौर कहती है कि आखिर में हम सभी लोग प्यार के लिए ही तो करते हैं। अभिषेक अपने पास्ट को याद करते हुए कहता है कि उस टाइम सबसे बुरा लगता है जब आपका प्यार आपको धोखा देता है। इतना कहते ही अभिषेक बजाज की आँखों में आंसू आ जाते हैं। अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) उसे संभालती है।

End of Feed