Bigg Boss 18 में Salman Khan की ये एक्स गर्लफ्रेंड लेंगी हिस्सा, अब भाईजान का होगा अतीत से सामना?

Salman Khan Ex GF in Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट लिस्ट को लेके एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में होस्ट सलमान खान की ये एक्स गर्लफ्रेंड विवादित शो का हिस्सा बन सकती है। जानिए उस हसीना का नाम इस रिपोर्ट में।

Salman Khan Ex GF in Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 रिलीज होने से पहली ही काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इतना ही नहीं शो के मेकर्स इस सीजन के लिए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट को अप्रोच कर रहे हैं। काफी समय से कंटेस्टेंट लिस्ट में कई सितारों के नाम जुड़ रहे हैं जिसमें से अभी के और स्टार का नाम सामने आया है। यह और कोई नहीं बल्कि शो के होस्ट सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड है। आखिर ये कौन है जो भाईजान के अतीत से जुड़ी है जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali in Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं हालांकि इस पर अभी तक मेकर्स ने कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में अब खबर आई है की मेकेर ने एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) को अप्रोच किया है शो के लिए। आज सुबह से ही एक्ट्रेस के हिस्सा लेने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे हैं। सोमी अली वो हैं जिन्होंने शो के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक समय पर डेट किया है। ऐसे में सलमान और सोमी का आमना सामना देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

End of Feed