Rajat Dalal on Karan Veer Mehra: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' खूब सुर्खियों मे रहा था। सीजन 18 के विनर टीवी एक्टर करण वीर मेहरा बने थे जिनको चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों की इनाम राशि मिली। इस शो के फाइनलिस्ट रजत दलाल भी रहे थे जो अक्सर अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में एक मीडिया पोर्टल संग बातचीत के दौरान रजत ने 'बिग बॉस 18' की वोटिंग प्रोसेस को लेकर खुलासा किया। रजत दलाल ने बताया आखिरकार करण वोटस के बदौलत नहीं बल्कि इस चीज के कारण विनर बने। इस रिपोर्ट में पढ़िए रजत दलाल का बयान।
रजत दलाल (Rajat Dalal) कहते हैं 'मेरे को कहीं ना कहीं लगता था कि वोट के आधार पर चीजें हुई हैं। एक होता है ना, सच्चाई के साथ वोट हुआ हो, प्रक्रिया सही चली हो।या तो कोई सॉफ्टवेयर का चक्कर था या कुछ था। मुझे नहीं पता पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस वोट नहीं बल्कि पर्सनैलिटी के आधार पर जीता गया है। जो बंदा करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिप्रेजेंट कर रहा था। उसने भी बोला कि वोटों पर जीत नहीं हुई। तो अंदर क्या हुआ, मुझे नहीं पता। बातों-बातों में रजत ने मेकर्स के वोटिंग प्रोसेस पर उंगली उठाई है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस एक्स कंटेस्टेंट का आज भी मानना है कि शो के विनर विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को बनना चाहिए था। रजत ने कहा 'विवियन भाई का व्यवहार शुरू से लेकर एक ही था। उन्होंने कभी भी अपने फैसलों से समझौता नहीं किया।' बता दें बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनरअप विवियन डिसेना, दूसरे रजत दलाल बने थे। इन तीनों के साथ फिनाले में चुम दरांग, ईशा मालवीय और अविनाश मिश्रा भी शामिल थे।
