Bigg Boss 18 New Promo : बिग बॉस 18 ( Bigg Boss 18) के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान( Salman Khan) अविनाश मिश्रा( Avinash Mishra) से सवाल पूछ रहे हैं। वो कहते हैं कि आज मैं आपसे वहीं सवाल पूछूँगा जो ईशा9 Eisha Singh) ने आपसे पूछा था। ईशा ने सवाल किया था कि अविनाश आपको क्या हो गया है इस हफ्ते आप बदल गए और रिश्तों को छोड़कर गेम वाला हिसाब लेकर बैठ गए। सलमान कहते हैं कि पहले आप अपनी भावनाओं को खुलकर रख रहे थे, अब हिसाब-किताब लेकर बैठ गए हैं।
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अविनाश मिश्रा से सवाल पूछ रहे हैं। वो कहते हैं कि आज मैं आपसे वहीं सवाल पूछूँगा जो ईशा ने आपसे पूछा था। ईशा ने सवाल किया था कि अविनाश आपको क्या हो गया है इस हफ्ते आप बदल गए और रिश्तों को छोड़कर गेम वाला हिसाब लेकर बैठ गए। सलमान कहते हैं कि पहले आप अपनी भावनाओं को खुलकर रख रहे थे, अब हिसाब-किताब लेकर बैठ गए हैं।
सलमान खान की बात पर अविनाश मिश्रा जवाब देते हैं, वह कहते हैं कि मेरे लिए मैं सबसे पहले हूं, घर में विवियन डिसेना( Vivian Dsena) , ईशा सिंह ( Eisha Singh) और एलिस( Alice Kaushik) के साथ मेरे रिश्ते अच्छे हैं लेकिन जब तक वह भी नहीं आए थे तब तक मैं अकेले ही ठीक था। अविनाश का कहना है कि वह अकेले खुश हैं और घरवालों से ज्यादा रिश्ते बिगड़ गए हैं जो अब नहीं सुधर सकते। सलमान खान जवाब में अविनाश से कहते हैं कि आप जो सोच रहे हैं कि अकेले ही सब कुछ कर सकते हैं, ये गलत है, यह काम नहीं आने वाला।
