LIVE

Bigg Boss 18 Live: ग्रैंड प्रीमियर पर बिग बॉस ने कराया फिनाले से रूबरू, इन दो कंटेस्टेंट को बता दिया फाइनलिस्ट

Bigg Boss 18 Live: ग्रैंड प्रीमियर पर बिग बॉस ने कराया फिनाले से रूबरू, इन दो कंटेस्टेंट को बता दिया फाइनलिस्ट
Bigg Boss 18 Live: ग्रैंड प्रीमियर पर बिग बॉस ने कराया फिनाले से रूबरू, इन दो कंटेस्टेंट को बता दिया फाइनलिस्ट

Bigg Boss 18, Salman khan BB 18 Show Grand Premiere Launch Live Updates: सलमान खान का धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' टीवी पर दस्तक दे चुका है। 'बिग बॉस 18' के लिए कंटेस्टेंट्स की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हर कोई टीवी का रिमोट थामकर बैठ गया है और जियो सिनेमा पर भी करीब 25 लाख लोग बिग बॉस 18 को देख रहे हैं। अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी रिलीज किये जा चुके हैं, जिसमें शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना और कई सितारे शामिल हैं। सलमान खान भी अपने स्वैग के साथ 'बिग बॉस 18' का आगाज करते दिखाई देंगे। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियोज पर आए फैंस के रिएक्शन को देख कह सकते हैं कि वे इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 18'
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18)
का ग्रैंड प्रीमियर कलर्स टीवी पर रात के 9 बजे होगा। दर्शक इसका लुत्फ जियो सिनेमा पर भी 9 बजे से उठा सकते हैं। 'बिग बॉस 18' के लिए अभी से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड होना शुरू हो गया है।

OCT 07, 2024 00:13 IST

Bigg Boss 18 Live Update: पहले दिन दी भिड़ गए रजत दलाल और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा

'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें रजत दलाल और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भिड़ते हुए नजर आए। रजत दलाल ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा से भूत बनाने की बात भी कही।
OCT 07, 2024 00:11 IST

Bigg Boss 18 Live Update Hindi: घर में गधराज ने रखा कदम

'बिग बॉस 18' में गधराज ने भी कदम रखा है। सलमान खान ने गधराज को नियम, कायदे-कानून बताते हुए कहा कि जैसे घरवालों को हाथ उठाना मना है, उसी तरह आपको पैर उठाना मना है।
OCT 07, 2024 00:06 IST

Bigg Boss 18 Live Blog Update In Hindi: पहले दिन ही सलमान खान ने बता दिया दो फाइनलिस्ट का नाम

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने बताया कि बिग बॉस ने भविष्य देखा है कि एलिस कौशिक और विवियन डीसेना टॉप 2 में हैं और मैंने आप दोनों का हाथ पकड़ा हुआ है। लेकिन सलमान खान की बात सुनकर दोनों ही कंटेस्टेंट्स कंफ्यूज नजर आए।
OCT 07, 2024 00:02 IST

Bigg Boss 18 Live Update: एलिस कौशिक ने बयां किया अपना दर्द

'बिग बॉस 18' में 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस एलिस कौशिक ने हंसते-खिलखिलाते कदम रखा था। लेकिन वह अपनी कहानी बयां करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि पापा के जाने के बाद वह दर्द से उबर ही रही थीं कि उनकी मां भी उन्हें अलविदा कह गईं।
OCT 06, 2024 23:58 IST

Bigg Boss 18 Live Blog: आखिरी कंटेस्टेंट बनकर आईं एलिस कौशिक, सलमान संग जमकर किया डांस

'बिग बॉस 18' में एक्ट्रेस एलिस कौशिक बतौर आखिरी कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। उन्होंने आते ही सलमान खान के साथ जमकर डांस किया। एलिस का चुलबुला अंदाज स्टेज पर देखने लायक रहा।
OCT 06, 2024 23:50 IST

Bigg Boss 18 Live Blog: घर में हुई विवियन डिसेना की एंट्री

बिग बॉस के घर में कलर्स के बेटे विवियन डिसेना की धमाकेदार एंट्री हो चुकी हैं। शो के होस्ट सलमान ने विवियन से उनके गुस्से को लेकर भी पूछा सवाल। एक्टर ने कहा लोगों को मेरे बारे में गलतफहमी है।
OCT 06, 2024 23:47 IST

Bigg Boss 18 Live Blog In Hindi: विवियन डीसेना की सलमान खान ने खींची टांग

'बिग बॉस 18' में सोलहवें कंटेस्टेंट बनकर आए विवियन डीसेना की सलमान खान ने जमकर टांग खींची। उन्होंने विवियन का भविष्य बताते हुए कहा कि तुम्हें घर में 90's के गाने पसंद आएंगे, क्योंकि घर में भी कोई आने वाली है।
OCT 06, 2024 23:31 IST

Bigg Boss 18 Live blog In Hindi: घर में हुईं वायरल भाभी की एंट्री

घर में 16वीं कंटेस्टेंट हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी की एंट्री हुईं। हेमा शर्मा ने बताया कि आखिर वो कैसे वायरल भाभी बन गई। वायरल भाभी ने बताया कि वो शादीशुदा हैं और उनके दो बेटे हैं।
OCT 06, 2024 23:19 IST

Bigg Boss 18 Live Blog In Hini: 15वें कंटेस्टेंट बने वकील गुणरत्न सदावर्ते

'बिग बॉस 18' में वकील गुणरत्न सदावर्ते ने बतौर 15वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। उन्होंने कहा कि हम डाकू के खानदान से आते हैं। गुणरत्न सदावर्ते की बातें सुन सलमान खान भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए।
OCT 06, 2024 23:07 IST

Bigg Boss 18 Live Update: कलर्स फेस बनकर आईं ईशा सिंह

'बिग बॉस 18' में 14वीं कंटेस्टेंट बनकर एक्ट्रेस ईशा सिंह ने कदम रखा। उन्होंने आते ही कलर्स के खिलाफ शिकायतें करनी शुरू कर दीं। ईशा सिंह ने बताया कि कलर्स ने मुझे एहसान फरामोश कहा और शो मना करने पर मेरी मां को कॉल कर दिया।
OCT 06, 2024 23:01 IST

Bigg Boss 18 Live Update: कंटेस्टेंट्स के दिमाग से खेलने आए अरफीन खान और सारा अरफीन खान

'बिग बॉस 18' में अरफीन खान और सारा अरफीन खान ने कदम रखा। अरफीन खान ने बताया कि मेरे लिए किसी को भी झांसे में लेना आसान है। वहीं उनकी पत्नी सारा ने बताया कि हम यहां गेम खेलने नहीं बल्कि लोगों के दिमाग से खेलने आए हैं।
OCT 06, 2024 22:59 IST

Bigg Boss 18 Live Update: शहजादा धामी ने उड़ाया चुम दारांग के नाम का मजाक

'बिग बॉस 18' में शहजादा धामी, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और अविनाश मिश्रा के सामने चुम दारांग के नाम का मजाक बनाते नजर आए। हालांकि अविनाश मिश्रा ने उनका पूरा नाम पूछा।
OCT 06, 2024 22:52 IST

Bigg Boss 18 Live: परिवार सहित 'अनुपमा' की बेटी ने रखा कदम

'बिग बॉस 18' में 'अनुपमा' एक्ट्रेस मुस्कान बामने ने एंट्री की है। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ सलमान खान के शो में कदम रखा। उनका अंदाज देख सलमान खान भी हैरान रह गए।
OCT 06, 2024 22:39 IST

Bigg Boss 18 Live Blog Hindi: रजत दलाल ने कैरी मिनाती को लिया आड़े हाथों

'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने आते ही कैरी मिनाती को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने कहा कि बगैर परमिशन के उन्होंने मेरा मजाक बनाया तो ये चीज मुझे नहीं पसंद आया।
OCT 06, 2024 22:34 IST

Bigg Boss 18 Live Update: रजत दलाल ने सलमान खान के शो में रखा कदम

'बिग बॉस 18' में सोशल मीडिया पर्सनालिटी रजत दलाल ने कदम रखा है। उन्होंने कहा कि जब मेरे गले में मेडल था, तब मुझपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब मैं जेल गया तो सबने सर्च किया।
OCT 06, 2024 22:28 IST

Bigg Boss 18 Live Update: 'खतरों के खिलाड़ी' विजेता करणवीर मेहरा ने की धांसू एंट्री

'बिग बॉस 18' में एक्टर करणवीर मेहरा की एंट्री हुई है। बता दें कि उन्होंने सलमान खान के शो में आने से पहले 'खतरों के खिलाड़ी 14' में जीत दर्ज की थी।
OCT 06, 2024 22:22 IST

Bigg Boss 18 Live Update: सलमान खान के शो में हुई 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्ट्रेस की एंट्री

'बिग बॉस 18' में एक्ट्रेस चुम दरांग ने कदम रखा है। उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'बधाई दो' में अहम भूमिका अदा की है।
OCT 06, 2024 22:20 IST

Bigg Boss 18 Live Update: कातिलाना अंदाज में हुई नायरा बनर्जी की एंट्री

'बिग बॉस 18' में नायरा बनर्जी ने कदम रखा है। उन्होंने 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' पर धमाकेदार डांस करते हुए शो में कदम रखा।
OCT 06, 2024 22:18 IST

Bigg Boss 18 Live Update: लोगों को नहीं पसंद आया श्रुतिका का अंदाज

OCT 06, 2024 22:06 IST

Bigg Boss 18 Live Update Hindi: छठी कंटेस्टेंट बनकर आईं श्रुतिका अर्जुन

'बिग बॉस 18' में छठी कंटेस्टेंट बनकर श्रुतिका अर्जुन ने एंट्री की। उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। श्रुतिका ने बताया कि वह अपने करियर में 4 फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन उनकी चारों फिल्में फ्लॉप रहीं।