Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के लिए प्यार में बदली ईशा सिंह की दोस्ती! बातें बनते ही एक्ट्रेस ने उगला सच

Bigg Boss 18 Eisha Singh Open Up On Feelings For Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। लेकिन एलिस कौशिक का मानना था कि ईशा के मन में अविनाश के लिए फीलिंग्स हैं। इस मामले पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 18 Eisha Singh Open Up On Feelings For Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े तो बहुत देखे जा चुके हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच उमड़ता प्यार भी नजर आने लगा है। जहां एक तरफ लोग नायरा बनर्जी और शहजादा धामी को शिप कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर घरवालों को लगने लगा है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच भी प्यार के फूल खिल रहे हैं। यहां तक कि एलिस कौशिक को भी लगा कि ईशा सिंह को अविनाश मिश्रा पसंद आने लगे हैं। लेकिन इस बात के बाहर आते ही ईशा सिंह ने मामले पर अपने दिल का गुबार निकाल दिया।

ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा के लिए निकाला दिल का गुबार

End of Feed