Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही चुम दरांग ने दिखाई दरियादिली, इस कंटेस्टेंट के सिर से हटाई एविक्शन की तलवार

Bigg Boss 18 Chum Darang Saves This Contestant From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाया हुआ है। इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। लेकिन एक कंटेस्टेंट को चुम दरांग ने टाइम गॉड बनते ही सुरक्षित कर लिया।

Bigg Boss 18 Chum Darang Saves This Contestant From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गेम और भी दिलचस्प होती जा रही है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन टाइम गॉड का टास्क हुआ, जिसमें सभी को जोड़ियों में स्कींग करना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुम दरांग ने इस टास्क में जीत दर्ज कर टाइम गॉड की उपाधि हासिल की। टाइम गॉड बनते ही चुम दरांग ने जहां 14वें सप्ताह में एंट्री करने की इम्युनिटी हासिल कर ली तो वहीं उन्हें एक और पावर मिली कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को एविक्शन से बचा सकती थीं। ऐसे में चुम दरांग ने अपनी दरियादिली दिखाई और एक कंटेस्टेंट को एविक्शन की तलवार से बचा लिया।

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग ने इस कंटेस्टेंट को किया एविक्शन से सुरक्षित

End of Feed