'बिग बॉस 18' के 4 महीने बाद Chum Darang ने श्रुतिका अर्जुन से तोड़ी दोस्ती! सोशल मीडिया पर भी काट दी कन्नी

Bigg Boss 18 Chum Darang Unfollows Shrutika Arjun On Social Media: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में एक-दूजे की बेस्ट फ्रेंड बनीं चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती अब टूटती नजर आ रही है। चुम दरांग ने सोशल मीडिया पर भी श्रुतिका अर्जुन को अनफॉलो कर दिया है।

Bigg Boss 18 Chum Darang Unfollows Shrutika Arjun On Social Media: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। रिश्तों बनने से लेकर गेम खेलने तक, 'बिग बॉस 18' में दर्शकों को हर एक चीज का अनुभव करने का मौका मिला था। 'बिग बॉस 18' में रहकर जहां करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना दोस्त होकर भी एक-दूजे से दूर हो गए तो वहीं चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) एक-दूजे की बेस्ट फ्रेंड बन गई थीं। लेकिन अब उनकी ये दोस्ती भी खत्म होती नजर आ रही है। चुम दरांग (Chum Darang) और श्रुतिका अर्जुन की बॉन्डिंग 'बिग बॉस 18' में तो काफी अच्छी देखने को मिली। लेकिन शो के चार महीने बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्ती का 'द एंड' होने वाला है।

चुम दरांग ने सोशल मीडिया पर श्रुतिका अर्जुन को किया अनफॉलो

End of Feed