Bigg Boss 18: ईशा सिंह के कारण कटेगा अविनाश मिश्रा और रजत दलाल का पत्ता! जोरों-शोरों पर हो रही है एविक्शन मांग

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Rajat Dalal Eviction Demands By Viewers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह के चक्कर में अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी पर हाथ उठा दिया। इस बात को लेकर अब दोनों के एविक्शन की मांग हो रही है।

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Rajat Dalal Eviction Demands By Viewers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में आए दिन धमाके पर धमाके हो रहे हैं। जल्द ही शो में घमासान भी देखने को मिलेगा। दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें दिग्विजय सिंह राठी ईशा सिंह को भद्दी बातें कह देते हैं। इसपर अविनाश मिश्रा और रजत दलाल उनपर हाथ उठा देते हैं। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) तो दिग्विजय सिंह राठी की गर्दन पकड़े हुए भी नजर आए। इस प्रोमो वीडियो को देखकर दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोगों ने अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के एविक्शन की मांग करनी शुरू कर दी है।

अविनाश मिश्रा और रजत दलाल को हुई बाहर निकालने की मांग

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिखाया गया कि ईशा सिंह पर टिप्पणी करने के लिए रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के खिलाफ हो गए। अविनाश मिश्रा ने अपना आपा खोते हुए दिग्विजय सिंह राठी की गर्दन पकड़ ली। वहीं रजत दलाल ने भी उनकी टी-शर्ट खींची। इस प्रोमो वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, "साफतौर पर इस चोमूनाश और रजत ने दिग्विजय के खिलाफ हिंसा की है। बिग बॉस अपना सम्मान खो देंगे, अगर उन्होंने अविनाश को बाहर नहीं निकाला तो। यहां पूरी तरह से पक्षपात हो रहा है।"

End of Feed