Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 को देखना लोगों को कितना अच्छा लगता है यह सभी को मालूम है। स्टार्स के बीच लड़ाई झगड़ा देखने के लिए फैंस हमेशा तैयार रहते हैं। हाल ही में शो के मेकर्स एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। इस बीच एलिस कौशिक प्रोमो में फूट फूट कर रोती हुई नजर आई हैं जिसे देख अब सब हैरान है। सलमान खान ने एलिस को बताया की बॉयफ्रेंड द्वारा प्रपोज करने वाली बात गलत है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के होस्ट सलमान खान एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को कहते हैं कि एलिस करण को अपने बताया है कि बाहर किसी ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसकी आप बात कर रही हैं वो बाहर कुछ अलग ही इंटरव्यू दे रहे है कि मैं एलिस को प्रपोज नहीं किया है। बस यही सुन एलिस फूट फूट कर घर में रोईं। बता दें टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने एलिस को प्रपोज किया था।
जिसपर एक्टर ने कहा था इतना भी पागल नहीं हूं मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा बल्कि यह बोला था तुम वो लड़की हो जिसको मैं आगे तक डेट के सकता हूं। बात दें एलिस और कंवर कि मुलाकात सीरियल पंड्या स्टोर के सेट पर हुई थी। कब यह कपल ऑनस्क्रीन अपना दिल दे बैठे किसी को मालूम नहीं लगा। सोशल मीडिया पर दोनों कई वीडियो शेयर कर कपल गोल्स देते हुए नजर आते थे।
