Bigg Boss 18: विवियन को बचाकर घड़ियाली आंसू बहा रही है Shilpa Shirodkar, करण वीर मेहरा से बटोर रही हैं हमदर्दी

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar Cry In front of Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज एक नया प्रोमो साझा किया है जिसमें शिल्पा शिरोडकर घड़ियाले आंसू बहाते हुए करण वीर मेहरा से माफी मांगती नजर आ रही हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar Cry In front of Karan Veer Mehra: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 दर्शकों का लगातार मनोरंजन करने में लगा हुआ है। शो को कलर्स टीवी पर शुरू हुए 50 दिन से ऊपर हो गए हैं। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने गेम से शो में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखा गया, जहां घरवालों के एक दूसरे को नॉमिनेट कर बदला निकाला है। रजत दलाल ने भी 'टाइम गॉड' की पावर का इस्तेमाल कर घरवालों को नॉमिनेशन के जाल में फेंका है। इसी के साथ नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने विवियन डीसेना को सेव करते हुए अपने दोस्त करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को नॉमिनेट कर दिया। अब एक नया प्रोमो समाने आया है जिसमें शिल्पा घड़ियाले आंसू बहाते हुए करण से माफी मांग रही हैं। आए देखते हैं।

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar Cry In front of Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar Cry In front of Karan Veer Mehra

बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन का टास्क हुआ है। जिसके बाद घर से बेघर होने के लिए 7 कन्टेस्टन्ट नॉमिनेट हुए। जिसमें 'करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, एलिस कौशिक, विवियन डीसेना, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी शामिल है। इसी नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान घर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने विवियन डीसेना को सेव करते हुए करण वीर मेहरा को नॉमिनेट कर दिया। बता दें की बिग बॉस 18 के घर में करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर काफी अच्छे दोस्त हैं। अब आज मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें करण वीर मेहरा अपनी दिल की बात करते हुए शिल्पा को काफी कुछ सुनाते हैं, जिससे एक्ट्रेस रो पड़ती हैं।

End of Feed