Bigg Boss 17: विक्की जैन को महंगी पड़ी होशियारी, बिग बॉस ने उड़ाई खिल्ली, कहा- पहले अंकिता के पीछे-पीछे क्यों गए

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 16, 2023, 11:20 AM IST

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की बिग बॉस 17 के घर में एंट्री हो गई है। जिसके बाद अब बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में विक्की जैन स्मार्ट प्ले करने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद बिग बॉस उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं।

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) की बिग बॉस 17 के घर में एंट्री हो गई है। जिसके बाद अब बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में विक्की जैन स्मार्ट प्ले करने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद बिग बॉस उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं। बिग बॉस 17 के लेटेस्ट प्रोमो में विक्की जैन सभी कंटेस्टेंट से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिसे जिस रूम में जाना में वह वहां जा सकता है लेकिन आपके पास ज्यादा समय नहीं है। जिसके बाद बिग बॉस कहते हैं, 'विक्की अगर आपको दिमाग चलाने का इतना ही शौक था तो अंकिता के पीछे-पीछे मकान नंबर 1 में क्यों आ गए। जाते मकान नंबर 2 में।' दर्शकों का मानना है कि विक्की ने सीजन की शुरुआत में ही अपना मजाक बनवा लिया है।

Ankita Lokhande and Vicky jain

Bigg Boss 17 Promo

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, फार्मासिस्ट नावेद सोल, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल, रिंकू धवन, फिरोजा खान, अरुण श्रीकांत, नाविद सोले, सना रईस खान का नाम शामिल है।

End of Feed