Bigg Boss 17 Isha Malviya Rumored Boyfriend To Enter As Wild Card Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के 'बिग बॉस 17' के कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ ने दर्शकों के दिमाग का दही बना दिया है। वहीं अब मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराने का भी मन बना लिया है। खास बात तो यह है कि शो के लिए ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम भी सामने आया है।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के लिए मेकर्स ने सितारों की तलाश शुरू कर दी है। जहां पहले 'पंड्या स्टोर' फेम कंवर ढिल्लों का नाम सामने आया था तो अब वहीं 'उडारियां' एक्टर समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) भी को भी 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समर्थ जुरेल को 'बिग बॉस 17' के लिए न्योता दिया गया है, ऐसे में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में कदम रख सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
ईशा मालवीय से है समर्थ जुरेल का कनेक्शन
बता दें कि 'उडारियां' में समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने ईशा मालवीय के साथ काम किया था। दोनों को अक्सर साथ में रील्स बनाते देखा जाता था। उनकी केमिस्ट्री भी ऐसी थी कि लोगों को शक होने लगा कि समर्थ और ईशा मालवीय एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बात पर कभी भी एक्ट्रेस या समर्थ की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं अगर समर्थ जुरेल 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखते हैं तो अभिषेक कुमार संग उनकी टक्कर भी देखने को मिल सकती है।
