Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से अपनी गेम से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अनुराग दोभाल को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने बाबू भैया की गेम को एक्सपोज कर दिया है। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में सलमान कहते हैं, मन्नारा, अनुराग चलो भाई इनसे तो बात करनी ही नहीं। इन्होंने खुद कहा था कि इनकी जो आर्मी है उनसे पैसे कमाता हूं और मेरा घर चलता है। अनुराग कहते हैं कि मैंने ऐसा नहीं कहा था। सलमान कहते हैं कि कौन था वहां पर मुनव्वर अपना हाथ उठाते हैं।
Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)
मुनव्वर कहते हैं कि हां भाई, इन्होंने कहा था कि इनसे मैं कमाता हूं इनसे मेरा घर चलता है। आपने ये नहीं कहा था कि मैं मेहनत करता हूं ताकिन उन बेचारों का घर चले। आप उन बेचारों से पैसे कमाते हो ताकि आपका घर चले। अगली बार से अगर तुम मुझ पर कुछ बोलने से पहले सोच लेना। तुम्हारी आर्मी में मेरे भी फैंस हैं। फैंस नहीं भाई।
सलमान ने लगाई बाबू भैया को फटकार
शो में अनुराग लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर अनुराग की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अनुराग मेकर्स पर भी आरोप लगा चुके हैं कि शो में यूट्यूबर्स से ज्यादा टीवी एक्टर्स को दिखाया जा रहा है। हम लोगों को साइडलाइन किया जा रहा है।
