Bigg Boss 17: इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) किन घरवालों की क्लास लगाएंगे। किनको मिलेगी तारीफ ये देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को फटकार लगाते हुए नजर आए। वो मुनव्वर से पूछते हैं कि ठंडी चीज आपको कैसी लगती हैं? वो कहते हैं नॉट इंटरस्टेड। आप मुझे वो ठंडी चीज लगते हो। आपको लगता है कि एक रियलिटी शो जीतने के बाद आपको पूरी पकड़ है। यार अगर ऐसा है तो हमें भी समझाओ।
BB 17 Promo (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Shreyas Talpade की हार्ट अटैक के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, क्या 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पर पड़ेगा असर?
सलमान आगे कहते हैं, आपकी घर में ना तो दोस्ती है। ना ही दुश्मनी समझ आ रही है। सबकुछ अधूरा छोड़ देते हो। सच तो ये है अगर आप इस घर को कल छोड़ देते हैं तो घर की स्टोरी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सलमान इससे पहली भी मुनव्वर को उनकी गेम को लेकर समझा चुके हैं।
सलमान ने लगाई मुनव्वर की क्लास
प्रोमो में सलमान के साथ स्टेज पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह नजर आ रहे हैं। हर्ष और भारती सभी घरवालों को रोस्ट करते हैं। स्टेज पर भारती मन्नारा की एक्टिंग करके दिखाती हैं। सभी घरवाले हंस-हंसकर लोट पोट होते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेटेड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खानजादी घर से बेघर हो सकती हैं।
