Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ऑनएयर होने वाला है। मेकर्स शो की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। सलमान खान इस शो को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं। सलमान अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से दर्शकों को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। फैंस बिग बॉस 17 के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह सलमान की फीस फिर से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने बिग बॉस 17 के लिए मोटी रकम ली है।
Salman Khan BB 17 (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बने सलमान खान के फेवरेट, बोले- मैं चाहता हूं तुम विनर बनो..
सलमान ने बिग बॉस 17 के लिए ली मोटी रकम
सलमान टीवी के मोस्ट पॉपुलर होस्ट हैं। भाईजान ने इस बार पिछले सभी सीजन से ज्यादा फीस ली है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने पर एपिसोड के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए है। इसका मतलब हर हफ्ते सलमान 12 करोड़ रुपये लेंगे। भाईजान इस शो की सक्सेस का सबसे बड़ा फेक्टर है। फैंस वीकेंड पर सलमान को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
बिग बॉस 17 में इस बार सिंगल वर्सेज कप्लस की थीम है। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा,नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, जिग्ना वोरा समेत कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। घर को इस बार तीन हिस्सों में बांटा गया है। शो में कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम के साथ खेलना होगा।
