Bigg Boss 17 के लिए खत्म हुआ इंतजार, इस दिन TV पर धांसू एंट्री मारेगा सलमान खान का शो

Bigg Boss 17 To Premier In October: टीवी पर सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' की एंट्री होने वाली है। अभी तक कई सितारों को 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 17 अक्टूबर में प्रीमियर हो सकता है।

Bigg Boss 17 To Premier In October: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही 'बिग बॉस 17' की तैयारियां जोरों शोरों पर हो रही हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो चुकी है। 'बेकाबू' एक्ट्रेस ईशा सिंह से लेकर हर्ष बेनिवाल तक, कई सितारों को 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इन सबसे इतर अब 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर की डेट भी सामने आ चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) अक्टूबर में शुरू होने वाला है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का प्रीमियर 20 अक्टूबर से हो सकता है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि सलमान खान के 'बिग बॉस 17' को और भी रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स इस बार अलग ही थीम लेकर आए हैं। माना जा रहा है कि शो में सिंगल स्टार और कपल्स की एंट्री हो सकती है।

End of Feed