Bigg Boss 17 Promo: मुनव्वर नहीं ये 3 कंटेस्टेंट चला रहे हैं बिग बॉस का शो, Salman Khan ने दिया घरवालों को रियलिटी चेक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2023, 03:42 PM IST

Bigg Boss 17 Promo:वीकेंड पर सलमान खान ने सभी घरवालों को रियलिटी चेक दिया है। सलमान ने बताया कि घर में किन सदस्यों की गेम दिखाई दे रहे हैं। इन 3 नामों को जानने के बाद सभी घरवाले हैरान रह गए। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है।

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 चर्चा में रहता है। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन शो में नई रणनीति देखने को मिलती हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने जहां कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया। वहीं, घरवालों को बताया कि कौन गेम में सही जा रहा है। घर के किन सदस्यों को अपने रिलेशनशिप के बारे में पूरा आइडिया है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 8 हफ्ते हो गए है इस घर में आप लोगों को। इस घर में दो ऐसे लोग है जिनके रिश्ते घर में क्लियर है। पहली मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और दूसरी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हैं।

End of Feed