Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा ने अपने डांस से स्टेज पर लगाई आग, सलमान संग लगाए जमकर ठुमके

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 14, 2023, 02:27 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के ऑन एयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में प्रियंका की कजन मन्नारा सलमान खान संग डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 का प्रीमियर काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स शो की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार प्रोमो शेयर कर रहे हैं। शो में प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा नजर आएंगी। मेकर्स ने मन्नारा की धमाकेदार एंट्री का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। मन्नारा ने अपनी एंट्री पर सलमान खान संग जमकर डांस किया है। एक्ट्रेस ने लाल दुपट्टा गाने पर डांस किया। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

End of Feed