Bigg Boss 17: Munawar Faruqui ने नेशनल TV पर किया आयशा खान को प्रपोज, समर्थ ने लगाया कॉमेडियन पर घिनौना आरोप

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2023, 10:43 AM IST

Bigg Boss 17, Munawar Faruqui : बिग बॉस 17 का सीजन अब और भी इंट्रस्टिंग होने वाला है, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ अचानक चर्चा में आ गई है। अब कॉमेडियन ने बीबी कंटेस्टेंट आयशा खान को नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया है। हालांकि इसी के साथ समर्थ जुरैल ने उनपर बड़ा आरोप लगा दिया है।

Bigg Boss 17, Munawar Faruqui : बिग बॉस 17 का सीजन अब और भी इंट्रस्टिंग होने वाला है, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ अचानक चर्चा में आ गई है। अब कॉमेडियन ने बीबी कंटेस्टेंट आयशा खान को नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया है। हालांकि इसी के साथ समर्थ जुरैल ने उनपर बड़ा आरोप लगा दिया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस खबरी से मिली जानकारी के अनुसार मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस के घर के गार्डन एरिये में आयशा खान को लगभग प्रपोज ही कर दिया है। मुनव्वर ने आयशा से पूछा, 'क्या तुम्हारा परिवार मुझे स्वीकार करेगा।'

इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'अगर हम अपने मसलों का हल निकाल लें तो क्या तुम्हारा और मेरा कोई भविष्य है।' हालांकि इससे पहले समर्थ ने मुनव्वर पर एक बड़ा आरोप भी लगा दिया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

समर्थ ने मुनव्वर पर लगाया बड़ा आरोप

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ताजा एपिसोड में समर्थ जुरेल ने विक्की जैन के साथ बातचीत के दौरान दावा किया है कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने आयशा खान (Ayesha Khan) को अपने कंबल में सोने के लिए बुलाया है। यह तब हुआ जह आयशा, मुनव्वर के बिस्तर के पास उन्हें उठाने के लिए जाती हैं, तो कॉमेडियन उन्हें कम्बल में आने का इशारा करते हैं। समर्थ की यह बात सुनकर विक्की जैन भी काफी हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हो रही है।

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed