Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 धमाल मचा रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स अपना आप खोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले हफ्ते में बिग बॉस की तरफ से कोई टास्क नहीं आया है। कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। घर में खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच छोटी सी बात को लेकर बवाल मच गया। खानजादी ने अभिषेक पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।
Khanzaadi-Abhishek Kumar (credit pic: instagram)
शो में अभिषेक खानजादी से अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगता है। खानजादी कहती हैं कि तुम गलत था। अभिषेक को ये बात पसंद नहीं आती है। वो कहता है कि अगर कोई तुम्हें बदसूरत कहता तो तुम भी यही रिएक्शन देती। खानजादी अभिषेक पर अपना आपा खो देती हैं और दम वाले हिस्से में सभी घरवाले मौजूद हो जाते हैं।
खानजादी ने लगाया अभिषेक पर हैरेसमेंट का आरोप
खानजादी बिग बॉस से कहती हैं कि अभिषेक दिमागी रूप से बीमार है उसे डॉक्टर के पास भेज दो। इतना ही नहीं वो अभिषेक पर हैरेसमेंट का आरोप लगाती हैं। खानजादी कहती हैं कि जब वो सो रही थीं जब अभिषेक ने उन्हें हरेस करने की कोशिश की है। अंकिता को खानजादी की ये बात पसंद नहीं आती है। वो अभिषेक के लिए स्टैंड लेते हुए कहती हैं कि उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए। घर में अपने शब्दों को सोच- समझकर बोलना चाहिए। खानजादी अभिषेक को हाथापाई करने के लिए उकसाती हुई भी नजर आती हैं।
