Bigg Boss 17: ईशा ने अभिषेक पर लगाया फिजिकल वायलेंस का आरोप, सामने आई ब्रेकअप की वजह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 16, 2023, 12:17 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। घर में अभिषेक और ईशा की एंट्री सबसे आखिरी में हुई। दोनों स्टेज पर सलमान के सामने ही लड़ने लगे। ईशा और अभिषेक दोनों ने एक- दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। ईशा का कहना था कि अभिषेक ने उसके साथ फिजिकल वायलेंस किया था जिसे वो बर्दाशत नहीं कर सकती हैं।

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार एंट्री की। घर में सबसे आखिरी में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) की एंट्री हुई। दोनों को शो उड़ारियां शो से पहचान मिली थी। ईशा और अभिषेक ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है। स्टेज पर अभिषेक और ईशा में बहस हो गई। दोनों सलमान के सामने ही लड़ते -झगड़ते नजर आए।

End of Feed