जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं Anurag Dobhal, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर; एक्सीडेंट के बाद ऐसी है हालत

Bigg Boss Fame Anurag Dobhal Fighging For Life In Hospital: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल का कुछ दिनों पहले भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। वहीं अब उनके मैनेजर ने अस्पताल से यूके राइडर की पहली फोटो शेयर की है, साथ ही हेल्थ अपडेट दिया है।

Bigg Boss Fame Anurag Dobhal Fighging For Life In Hospital: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले वीडियो साझा कर परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार परिवार वाले होंगे। अनुराग डोभाल ने लाइव सेशन के दौरान तेज रफ्तार कार में खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। यू-ट्यूबर का भयंकर एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है। उनके मैनेजर ने फोटो शेयर कर बताया है कि यूके राइडर की अस्पताल में हालत कैसी है।

anurag dobhal in hospital

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान थे। हालांकि उनकी पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया कि यूके राइडर अभी ठीक हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। वहीं अब अनुराग डोभाल की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर हुई है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आए। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा दिखाई दिया, "अनुराग के लिए प्रार्थना करें, वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा है।" अनुराग डोभाल की इस पोस्ट ने एक बार फिर से फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

End of Feed