Bigg Boss 17: आखिरी मौके पर एल्विश यादव की एक्स Kirti Mehra ने मारी Salman Khan के शो को लात

Kirti Mehra Not to Enter in Bigg Boss 17: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एल्विश यादव की एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने शो में आने से मना कर दिया है। कीर्ति मेहरा के इस फैसले से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

Kirti Mehra Not to Enter in Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को शुरू होने में बस दो दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 16' की सफलता के बाद फैन्स इस नए सीजन को देखने के लिए बेताब हैं। कुछ दिनों आईं खबरों में दावा किया जा रहा था कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव की एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) को 'बिग बॉस 17' में देखा जाएगा। ताजा अपडेट के मुताबिक शो शुरू होने से पहले अब मेकर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। बताया जा रहा है कि कीर्ति मेहरा ने 'बिग बॉस 17' में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

Salman Khan and Kirti Mehra

रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि कीर्ति मेहरा को मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया है। वहीं दूसरी ओर अब खबरें आ रही हैं कि कीर्ति मेहरा अब शो नहीं कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि कीर्ति मेहरा ने अब अपना एक रेस्तरां खोलने जा रही हैं। फैन्स को लग रहा था कि कीर्ति मेहरा शो में दिखाई देंगी।

End of Feed