Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं देवोलिना भट्टाचार्य, विक्की जैन को लगाई लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 02:55 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने समझाया कि आखिर दोनों कहां गलत दिख रहे हैं। विक्की अंकिता को घर में हर वक्त बेइज्जत करते हैं। इस वजह से अंकिता के फैंस विक्की को ट्रोल कर रहे हैं। अब अंकिता के सपोर्ट में देवोलीना भट्टाचार्य उतरी हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में इस बार सिंगल वर्सेज कपल्स की थीम है। शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली है। घर में दोनों के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। इस वजह से अंकिता घर में काफी अपसेट नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता के फैंस और कई सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस वजह से फैंस विक्की को ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य का नाम भी शामिल हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर विक्की को जमकर लताड़ लगाई है।

End of Feed