Bigg Boss 17 Arbaaz Khan And Sohail Khan Enters To Roast Contetants: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। टीआरपी के खातिर बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के बीच तिकड़म लगा रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान की जगह अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) घर में नजर आए। दोनों खुशी-खुशी यह कहते दिखे कि वे बिग बॉस होस्ट करने वाले हैं।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वीडियो में सोहेल खान और अरबाज खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए एक्साइटेड नजर आए। लेकिन तभी वहां पर सलमान खान की एंट्री होती है, जिन्हें देखते ही दोनों के चेहरों से हवाइयां उड़ जाती हैं। सलमान खान आते ही दोनों भाइयों से कहते हैं कि शुक्रवार और शनिवार को मैं शो होस्ट करूंगा और रविवार को तुम दोनों कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करोगे।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सलमान खान दोनों भाइयों के साथ 'जस्ट चिल' गाने पर डांस करते हैं। दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ सलमान खान की खुशी सातवें आसमान पर दिखी।
'बिग बॉस 17' में आज होगा डबल धमाका
बता दें कि ''बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आज एलिमिनेशन तो होगा ही, इसके अलावा भी शो में बवाल मचने वाला है। दरअसल, सलमान खान के शो में ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री होगी, जिसे देखकर अभिषेक कुमार फूट-फूटकर रोएंगे। वहीं ईशा, समर्थ के मुंह पर ही मना कर देगी कि वे दोनों डेट नहीं कर रहे बल्कि दोस्त हैं।
