Bigg Boss 16: उर्फी जावेद ने लगाई साजिद खान की क्लास, कहा- 'तुम लड़की को थप्पड़ मारने..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2023, 03:14 PM IST

Bigg boss 16: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने एक बाद फिर साजिद खान की क्लास लगा दी है। बिग बॉस के एक एपिसोड में साजिद खान, एमसी स्टैन को यह कहते हुए नजर आए कि वह अर्चना को थप्पड़ मार दे और शो से बाहर हो जाए। इस बात पर अब उर्फी जावेद ने उनकी क्लास लगा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद ने साजिद खान की क्लास लगा दी है।
  • साजिद ने स्टैन को अर्चना को थप्पड़ मारने की बात कही।
  • उर्फी जावेद ने साजिद की व्यक्तित्व पर भी सवाल उठाए हैं।

Bigg boss 16: बिग बॉस सीजन 16 के सबसे कॉन्ट्रोवर्शिल कंटेस्टेंट में से एक साजिद खान अब एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अब साजिद खान की क्लास लगा दी है। साजिद खान ने बिग बॉस के हालिया एपिसोड में एमसी स्टैन को यह नसीहत दी कि वह अर्चना गौतम को थप्पड़ मार दे और शो से बाहर हो जाए। साजिद की यह बात सुनने के बाद एमसी स्टैन, अर्चना की तरफ बढ़ते हुए भी नजर आए। वो तो शिव ठाकरे ने उन्हें रोक लिया और समझाने बुझाने की कोशिश की। साजिद खान के इस बयान को लेकर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। बिग बॉस फैंस का मानना है कि साजिद खान किसी लड़की को थप्पड़ मारने की सलाह कैसे दे सकते हैं। इस बात पर अब उर्फी जावेद ने भी उनकी क्लास लगा दी है। उर्फी जावेद ने साजिद खान के व्यक्तित्व पर भी सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं उर्फी ने क्या कुछ कहा है।

Urfi Javed and Sajid Khan

Urfi Javed and Sajid Khan

'साजिद खान का असली रूप नजर आ रहा है'

उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'साजिद खान को लगा होगा कि बिग बॉस में आकर उसकी छवि पर जो दाग लगे हैं नो साफ हो जाएंगे। पर सच्चाई तो यह है कि अब उनका असली रूप सभी को नजर आ रहा है। वो अपने साथी कंटेस्टेंट को एक लड़की को मारने के लिए उकसा रहा है। सच में तुम्हारे व्यक्तित्व से बदबू आती है।' उर्फी के साथ ही बाकी बिग बॉस फैंस का भी यही मानना है कि इस तरह किसी लड़की को थप्पड़ मारने की बात साजिद खान के असली व्यक्तित्व की ओर इशारा करती है।

End of Feed