Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर जाते ही शादी करेंगी टीना दत्ता, शालीन भनोट को बताई इच्छा!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 4, 2022, 08:04 AM IST

Bigg Boss 16; Tina Dutta and Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 के शनिवार के वार एपिसोड में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगा दी। इस बीच शो में आए दर्शकों ने शालीन भनोट और टीना दत्ता को आड़े हाथों ले लिया और कई कड़वे सवाल दोनों से पूछे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार का वार एपिसोड में टीना पर उठे गंभीर सवाल
  • टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्तें पर सवाल पूछे गए।
  • टीना ने बताया कि वह बाहर जाकर शादी करने वाली हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शनिवार का वार एपिसोड टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) Q के लिए बेहद कठिन रहा है। सलमान खान से लेकर शो में मौजूद दर्शकों ने शालीन और टीना से कई कड़वे सवाल पूछे और दोनों के रिश्ते पर भी लगातार सवाल उठते रहे। इस बीत एक दर्शक ने तो टीना को शालीन के प्रति एक्स्ट्रा पजेसिव भी करार दे दिया। इसके बाद तो मानो टीना पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। टीना ने इस सभी बातों को इतना सीरियस ले लिया कि वह शालीन से दोस्ती तोड़ने तक की बात भी करने लगीं। इस बीच टीना ने कुछ ऐसा भी खुलासा कर दिया जिसने सभी फैंस को हैरान कर दिया है।

Tina Dutta and Shalin Bhanot

Bigg Boss 16 Tina Dutta and Shalin Bhanot

‘मुझे बाहर जाकर शादी करनी है’

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता कल शनिवार के वार एपिसोड में अपना नाम शालीन के साथ जुड़ता देख बेहद परेशान हो गईं और अजीब तरह से रिएक्ट करने लगीं। इस बीच पर शालीन भनोट को यह कहती हुई नजर आईं, ‘यार हमारे बीच कुछ नहीं है पर जिस पर उस दर्शक ने मुझसे बात की वह काफी रूड था, मुझे नहीं पता बाहर चीजें किस तरह दिख रही हैं, पर मुझे अपने बारे में सोचना पड़ेगा। मुझे बाहर जाकर शादी भी करनी है। हमारे लिए यही अच्छा है कि हम थोड़ा अलग-अलग ही रहें।

End of Feed