Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने शालीन भनोट की बॉडी का उड़ाया मजाक, कहा- 'ये सब सप्लीमेंट..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 23, 2022, 09:01 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता (Tina Dutta) शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को फिटनेस की खिल्लियां उड़ाती नजर आ रही हैं। इस बीच वह शालीन पर सप्लीमेंट लेने का आरोप लगाती हैं जिससे शालीन चिढ़ जाते हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहने लगते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता ने उड़ाया शालीन भनोट की बॉडी का मजाक।
  • टीना ने शालीन ने पूछा कि क्या तुम सप्लीमेंट लेते हो।
  • श्रीजिता डे को बिग बॉस फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल।

Bigg Boss 16: टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को समझना काफी मुश्किल है। दोनों पल में प्रेमी जोड़े की तरह नजर आते हैं, वहीं दूसरे ही पल चूहे-बिल्ली की तरह लड़ जाते हैं। इस बीच अब टीना दत्ता, शालीन की बॉडी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। शालीन भनोट बिग बॉस के शो के सबसे फिट कंटेस्टेंट में से एक माने जाते हैं। वह अपना काफी समय जिम में ही बिताते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में टीना जो उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं, वह उनकी बॉडी पर सवाल उठाते नजर आ रही हैं। वह शालीन ने सवाल पूछती हैं कि क्या तुम स्टेरॉयड लेते हो? टीना के इन सवाल से शालीन चिढ जाते हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं।

Bigg Boss 16: Shalin Bhanot and Tina Dutta

Bigg Boss 16: Shalin Bhanot and Tina Dutta

ऐसी बॉडी का क्या फायदा?

टीना दत्ता ने शालीन भनोट से उनकी बॉडी के बारे में सवाल करते हुए कहा, ‘तुम स्टेरॉयड लेते हो ना, इतने सारे सप्लीमेंट लेने के बाद बॉडी बनाने का भला क्या फायदा है। मैने तुम्हारी वो सप्लीमेंट वाली लिस्ट देखी है।’ जिसके बाद शालीन भनोट थोड़ा चिढ़ जाते हैं और कहते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर ऐसी बात बोलना सही नहीं है। फिर टीना सफाई देने लगती हैं और कहती हैं, ‘अरे मैं तो मजाक में बोल रही हूं।’ जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर भी फैंस शालीन की बॉडी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

End of Feed