Bigg Boss 16: बिग बॉस में आकर सुंबुल तौकीर खान को हुआ पछतावा, MC Stan ने कहा- 'मुझे भी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 08:20 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सुंबुल तौकीर खान और एमसी स्टेन दो ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो किसी तरह शो में इतने हफ्तों तक बने हुए हैं। दोनों ही घर में ज्यादा दिखाई नहीं देते हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सुंबुल और एमसी ने यह माना है कि इस घर में आना उनका गलत फैसला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस में आकर सुंबुल तौकीर खान को हुआ पछतावा।
  • एमसी स्टेन ने भी सुंबुल की बात पर सहमति जताई है।
  • साजिद खान ने इस बात पर सुंबुल को खरी-खोटी सुनाया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट बस किसी भी तरह गेम में बना रहना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और एमसी स्टेन (MC Stan) जैसे कुछ कंटेस्टेंट बिग बॉस में आकर पछता रहे हैं और किसी भी तरह बस बाहर जाना चाहते हैं। एमसी स्टेन तो बीते कुछ हफ्तों से लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान ने भी इस बात की इच्छा जाहिर की है। साजिद खान और एमसी स्टेन से बात करते हुए सुंबुल ने इस बात को माना कि बिग बॉस में आना उनका सबसे गलत फैसला था। सुंबुल की इस बात पर हामी भरते हुए एमसी स्टेन ने कहा मुझे भी ऐसा ही लगता है।

MC Stan and Sumbul Touqeer Khan

MC Stan and Sumbul Touqeer Khan

साजिद खान ने खरी-खोटी सुनाई

बिग बॉस के बारे में बात करते हुए सुंबुल तौकीर खान ने कहा, ‘बिग बॉस का ऑफर स्वीकार करना मेरा सबसे गलत फैसला था, बाहर ही ठीक थी मैं यहां पर तो पता नहीं क्या ही कर रही हूं। मेरे लिए बिग बॉस में आना फायदा नहीं बल्कि बड़ा नुकसान बन रहा है।’ जिस पर बात करते हुए एमसी स्टेन ने कहा, ‘मुझे भी यही लगता है। मैं भी अगर बाहर होता तो अपने गानों पर काम कर सकता था, मेरे तो करीब 8 महीने खराब हो गए।’ इस बारे में बात करते हुए सुंबुल के आंसू निकल आते हैं। जिसके बाद साजिद खान उन्हे सुनाने लगते हैं। साजिद कहते हैं इसी वजह से पूरा घर तुम्हें पसंद नहीं करता, तुम बात-बात पर रोने लगती हो।

End of Feed