Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क के दौरान आपस में भिड़ीं सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका चाहर चौधरी, एक दूसरे पर किया पलटवार

Sumbul-Priyanka Fight: बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान ज्यादातर घरवालों ने प्रियंका चाहर चौधरी को टारगेट किया। सुंबुल ने प्रियंका को नॉमिनेट करने का कारण बताते हुए कहा कि प्रियंका के अंदर बिलकुल भी तमीज नहीं है। हालांकि नॉमिनेशन के दौरान सुंबुल और प्रियंका के बीच काफी बहस भी हुई।

Sumbul-Priyanka Fight: बिग बॉस 16 का घर धीरे-धीरे अब जंग का मैदान बनता जा रहा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच का कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते हुए सभी कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर पलटवार किया। नॉमिनेशन टास्क के दौरान ज्यादातर घरवालों ने मिलकर प्रियंका चाहर चौधरी को निशाना बनाया और उन्हें घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया। सुंबुल तौकीर खान ने भी प्रियंका को ही नॉमिनेट किया और उनके बर्ताव को 'अभद्र' तक दिया।

Sumbul and Priyanka

नॉमिनेशन में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) को नॉमिनेट किया। प्रियंका के नॉमिनेट करने का कारण बताते हुए सुंबुल ने कहा कि उनके अंदर शिष्टाचार की कमी है। प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा, 'आपके जो पूरी दिन एक्टिंग चलती है, वो भी दिखती है। दिमाग का कचरा निकलो। मगरमच्छ के आंसू है, लगता है अब रोएगा क्योंकि टैलेंट है रोने का।'

End of Feed