Bigg Boss 16 Latest Updates: बिग बॉस 16 के शुरू होते ही घर में बवाल मचना शुरू हो गया है। फिनाले तक खुद को ले जाने के लिए हर एक कंटेस्टेंट ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। इसी बीच बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि श्रीजिता डे, सुंबुल तौकीर खान और गोरी नागोरी का झगड़ा हो जाता है। यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि श्रीजिता डे गोरी नागोरी को टारगेट करते हुए उन्हें स्टैंडर्ड लेस कह देती हैं। श्रीजिता डे के ऐसा कहने की वजह से हर कोई दंग रह जाता है और घर में दो गुट बन जाते हैं। एक गुट श्रीजिता डे का साथ देता है तो दूसरा ग्रुप गोरी नागोरी का।
Bigg Boss 16 Updates
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी किचन में एक कपड़े से अपना हाथ पोछती हैं जिसके बाद सुंबुल गुस्सा हो जाती हैं। वह गोरी को ऐसा करने से मना करती हैं लेकिन गोरी नहीं मानती हैं जिसकी वजह से सुंबुल का पारा हाई हो जाता है। इसी बीच श्रीजिता डे भी गोरी पर तंज कसने लगती हैं। इस प्रोमो में श्रीजिता डे को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मुंह लगाने लायक नहीं हैं यह लोग स्टैंडर्ड लेस।' श्रीजिता की बात सुनकर गोरी भी भड़क जाती हैं और प्रियंका चहर चौधरी और एमसी स्टान गोरी का साथ देने लगते हैं।
इसी के साथ यह खबर आई है कि शालीन भनोट को देखने के लिए जब सेट पर एक डॉक्टर आता है तब शालीन डॉक्टर की बेइज्जती कर देते हैं। शालीन कहते हैं 'तुम इलाज नहीं कर सकते, मेरा इलाज करने के लिए तुम क्वालिफाइड नहीं हो।' जिसके बाद डॉ शालीन को शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह डॉक्टर के क्वालिफिकेशन पर सवाल करने लगते हैं। वह कहते हैं 'क्या तुम्हारे पास एमबीबीएस की डिग्री है, मुझे अपना क्वालिफिकेशन बताओ।' इसके बाद बिना इलाज कराए शालीन मेडिकल रूम से बाहर चले जाते हैं।
