Bigg Boss 16: शेखर सुमन ने धारण किया MC Stan का अवतार! उड़ाई टीना दत्ता और शालीन भनोट की धज्जियां

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 5, 2022, 07:57 AM IST

Bigg Boss 16: बिस बॉस वीकेंड का वार एपिसोड में शेखर सुमन एमसी स्टेन के अवतार में नजर आए हैं। उनके इस अवतार को फैंस और कंटेस्टेंट ने काफी पसंद किया है। उन्होंने अपने रैप के जरिए ही सभी कंटेस्टेंट को ट्रोल किया और उनकी गेम की खुलासा भी। उन्होंने प्रियंका से लेकर टीना और शालीन तक सभी को जमकर ट्रोल किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीकेंड का वार शेखर सुमन ने बनाया जबरदस्त।
  • एमसी स्टेन के अवतार में नजर आए शेखर सुमन।
  • रैप के जरिए उड़ाई कंटेस्टेंट की धज्जियां।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने कुछ ऐसा किया, जिसको देखकर लोग देखते ही रह गए। शेखर, बिग बॉस कंटेस्टेंट और रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) के अवतार नजर आए हैं। उन्ही की तरह रैप गाने, उन्हीं का स्टाइल कॉपी करते हुए शेखर सुमन ने बिग बॉस रविवार का एपिसोड अपने नाम कर लिया है। दरअसल शेखर सुमन की एंट्री से पहले एमसी स्टेन का एक गाना बजने लगता है, जिसको सुनकर सभी चौंक जाते हैं, और फिर एंट्री होती है शेखर सुमन की, जो कहते हैं कि वह असली एमसी स्टेन है और घर में मौजूद व्यक्ति नकली है।

Bigg Boss 16 Shekhar Suman

Bigg Boss 16 Shekhar Suman

बस इसको साबित करने के लिए वह एमसी स्टेन को चैलेंज देते हैं कि आप घर के कंटेस्टेंट पर रैप बनाओ फिर मैं बनाउंगा। अब एमसी स्टेन तो पहले से रेडी नहीं होते इसलिए शेखर सुमन ही रैप गाना शुरू कर देते हैं।

End of Feed