Bigg Boss 16: सलमान खान इस वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) पर कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। इस पूरे हफ्ते में अर्चना गौतम ने घर के बाकी सदस्यों को काफी भला बुरा कहा है। इस बीच अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच हुई लड़ाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों कंटेस्टेंट ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ भला-बुरा बोला है। एक दूसरे के परिवार वालों को भी अपनी लड़ाई में निशाना बनाया। इन सब के भाईजान आज वीकेंड का वार एपिसोड में अर्चना गौतम और एमसी स्टैन पर आग बबूला होते नजर आएंगे। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस के घर का मुख्य दरवाजा खोलने की बात कह रहे हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या अर्चना गौतम को एक बार फिर बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इन सब के बीच फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आज वीकेंड का वार में फुल ऑन मनोरंजन देखने को मिलने वाला है।
Salman Khan and Archana Gautam
'तुम दोनों ने सारी हंदे पार कर दी हैं'
सलमान खान ने अर्चना गौतम और एमसी स्टैन को कहा, 'तुम दोनों ने सारी हंदे पार कर दी हैं। मां-बाप के ऊपर जाने का क्या मतलब है।' इसके बाद सलमान खान स्टैन से पूछते हैं, 'स्टैन तू सही था या नहीं ये मुझे तू खुद ही बताएगा।' जिसके जवाब में एमसी स्टैन कहते हैं, 'मैने काफी कुछ गंदा बोला है।' इसके बाद अब क्लास लगती हैं अर्चना गौतम की। सलमान खान उनसे कहते हैं, ' अर्चना गौतम अगर ये तुम्हारा एटीट्यूड है तो मैं अभी घर का दरवाजा खोलता हूं और तुम बाहर हो जाना।'
टीना और शालीन की भी लगी क्लास
सलमान खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहते हैं, 'तुम लड़ाई करती हो और फिर म्यूजिक बजता है तो चिपक-चिपक कर डांस करने लगती हो। बाकी और कोई डांस करने के लायक नहीं था या चिपकने के लायक।'
बता दें आज वीकेंट का वार एपिसोड में सलमान खान की एंग्री अवतार देखने को मिलने वाला है। जिसको लेकर फैंस का एक्साइटेड हैं।
