Bigg Boss 16: 'मैं चीटर हूं'.. दोस्तों के खातिर साजिद ने पार की सारी हदे! आग बबूला हुईं अर्चना और प्रियंका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 10:07 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फिलहाल राजा साजिद का राज चल रहा है। हालांकि आज राजा के द्वारा ठुकराई हुई जनता को सत्ता में फेरबदल करने का एक मौका मिलने जा रहा है, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि इस कार्य के संचालक खुद साजिद खान ही होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर आग होने वाला है बवाल।
  • साजिद खान की सत्ता पर उठने वाले हैं सवाल।
  • राजा के फेवरेट्स और ठुकराई जनता के बीच टास्क होना है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में वीकेंड के वार के बाद अब तूफान आने वाला है। बिग बॉस घरवालों को एक ऐसा टास्क देने वाले हैं, जिससे घर एक बार फिर दो हिस्सों में बंटने वाला है। एक तरफ राजा के फेवरेट सदस्य होंगे वही दूसरी ओर राजा की ठुकराई हुई जनता। हालांकि बिग बॉस ने इस बार मेहनत करने का काम राजा के फेवरेट लोगों को दे दिया है। इस टास्क में राजा साजिद की सत्ता बचाने की जिम्मेदारी उनके फेवरेट कंटेस्टेंट की होने वाली है, लेकिन राजा की ठुकराई हुई जनता भी तख्तापलट करने की पुरजोर कोशिश में नजर आने वाली है।

Bigg Boss 16 Sajid Khan

Bigg Boss 16 Sajid Khan

सत्ता बचाने के लिए चीटिंग पर उतर आए साजिद

बिग बॉस ने घर वालों को एक ऐसा टास्क दिया है, जिसके राजा की ठुकराई हुई जनता को राजा के फेवरेट्स को तरह-तरह के टास्क देने हैं। अगर वह उन टास्क को पूरा नहीं कर पाते तो जीत राजा की ठुकराई जनता की हो जाएगी। हालांकि टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट ये हैं कि इस कार्य का संचालक खुद राजा यानी साजिद खान होने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार साजिद किसी भी कीमत पर अपनी ठुकराई हुई जनता को टास्क नहीं जीतने देने वाले। वह निमृत कौर और शिव ठाकरे के साथ पहले से ही यह प्लानिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, ‘वो जो भी टास्क देंगे मैं उसे मुश्किल बता कर रद्द करवा दूंगा’।

End of Feed