Bigg Boss 16: साजिद खान ने मंडली से मांगा ये बड़ा वचन, फैंस ने कहा-'अब शुरू होगी असली गेम..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 08:41 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं। साजिद खान 4 साल बाद अपनी फिल्म पर काम करने वाले हैं। इसी वजह से उन्होंने बीच सीजन में ही बिग बॉस को अलविदा कह दिया है। जाते-जाते साजिद ने मंडली के कंटेस्टेंट से एक वचन मांगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद खान बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं।
  • साजिद के एलिमिनेशन से मंडली के लोग परेशान नजर आए।
  • साजिद खान 4 साल बाद एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक साजिद खान (Sajid Khan) अब घर से बाहर आ गए हैं। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में साजिद खान ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बीच शो के मेकर्स पर फिल्ममेकर साजिद खान की इमेज सुधारने का आरोप लगाया जा रहा है। फैंस का मानना है कि बिग बॉस के मेकर्स ने साजिद खान की छवि सुधारने की हर संभव कोशिश की है। इस बीच घर से निकलते हुए मंडली में मौजूद कंटेस्टेंट साजिद खान के एलिमिनेशन से काफी दुखी नजर आए हैं। घर से निकलते हुए साजिद खान ने मंडली से एक वचन भी मांगा है। इस बीच फैंस का मानना है कि साजिद खान के एलिमिनेशन के बाद शिव ठाकरे की गेम अब सुधरने वाली है।

Sajid Khan Eliminated form Bigg Boss 16

Sajid Khan Eliminated form Bigg Boss 16

साजिद खान ने शिव को चुना उत्तराधिकारी

मंडली से बाद करते हुए साजिद खान ने कहा, ‘सुनो मैं तुम लोगों को यह बात साफ करना चाहता हूं कि चार हफ्ते बात हम सभी को एक साथ ही रहना है। शिव अब तुझे यह ग्रुप संभालना है, मुझे तुम चारों सेमीफाइनल में चाहिए और ये तेरी जिम्मेदारी है शिव। तुम चारों हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहना और इस प्यार को ऐसे ही बनाए रखना।’ इस बीच निमृत कौर आहलूवालिया कहती हैं, ‘सर हम सुंबुल का ध्यान रखेंगे।’ जिस पर साजिद कहते हैं, ‘मैं चाहता हूं तुम चारों एक दूसरे का ख्याल रखो।’

End of Feed