Bigg Boss 16: रनर अप शिव ठाकरे का होम टाउन अमरावती में हुआ शानदार स्वागत, देखें वायरल वीडियो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 16, 2023, 08:09 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे अपने होमटाउन यानी महाराष्ट्र के अमरावती पहुंच गए हैं। होमटाउन में शिव ठाकरे का एक ग्रैंड वेलकम किया गया है। शिव के वेलकम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे सुर्खियों में बने हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • होमटाउन में शिव ठाकरे का हुआ ग्रैंड वेलकम।
  • कैमरे में कैद हुई फैंस की भारी भीड़।
  • मालाओं और ढोल नगाड़ों से हुआ शिव का स्वागत।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 सीजन अब खत्म हो गया है। इसका फिनाले 12 फरवरी को आयोजित किया गया। जिसके साथ ही जनता ने मशहूर रैपर एमसी स्टैन को इस सीजन का विजेता चुना है। वहीं बिग बॉस 16 का रनर अप शिव ठाकरे बन गए हैं। एमसी स्टैन के ट्रॉफी जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। कई फैंस लगातार शिव ठाकरे को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें बिग बॉस 16 का डिजर्विंग विनर बता रहे हैं। इस बीच अब शिव ठाकरे अपने होमटाउन यानी महाराष्ट्र के अमरावती पहुंच गए हैं। होमटाउन में शिव ठाकरे का एक ग्रैंड वेलकम किया गया है।

shiv thakare grand welcome at Amravati

shiv thakare grand welcome at Amravati

जिसको देखने के बाद सभी की आंखें खुली की खुली रह गई है। शिव ठाकरे पर अमरावती के लोग जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ बड़े ही धूम-धाम से लोग शिव ठाकरे का स्वागत कर रहे हैं।

End of Feed