Bigg Boss 16: सलमान खान ने प्रियंका को दिखाया आइना, क्या टूट जाएगी अर्चना संग दोस्ती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 07:41 PM IST

Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दिखाया प्रियंका चौधरी को आइना। क्या इस बवाल के बाद अर्चना और प्रियंका में होगा झगड़ा। आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। आज के एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) को आइना दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सच्चाई की मूर्त बनने के चक्कर में अपनी ही दोस्त अर्चना का साथ नहीं देती है। ये बाते सुनकर अर्चना काफी दुखी हो जाती है। कलर्स टीवी ने प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में सलमान खान ने प्रियंका से पूछा ऐसा सवाल क्या घर में फिर से होगा नया बवाल।

bigg boss 16 (26)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

प्रोमो में सलमान खान प्रियंका से पूछते है कि आप सोच कर बताई कि आपने कब अर्चना का साथ दिया। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि सर जब भी मैं उससे किसी बारे में बात करती हूं तो वो सीधा मुझ पर आ जाती हैं। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि अगर किसी को मुझसे कोई दिक्कत है तो सामने से क्यों नहीं बोलता है। क्या सलमान के इस सवाल से प्रियंका और अर्चना में होगा झगड़ा।

End of Feed