Bigg boss 16: साजिद खान की मंडली करेगी प्रियंका को कैप्टेंसी से बाहर! क्या अधूरा रह जाएगा कैप्टन बनने का सपना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 3, 2023, 03:23 PM IST

Bigg Boss 16: नए साल में चुना जाएगा घर का नया कैप्टन। कैप्टेंसी टास्क के दौरान साजिद खान और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच झगड़ा हुआ। दोनों सदस्यों के बीच कैप्टेंसी के नियम को लेकर बहस हुई। क्या एक बार फिर साजिद खान की मंडली से बनेगा कोई घर का नया कैप्टन?

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में है। बिग बॉस में नए साल के पहले ही दिन घरवालों के बदले हुए तेवर नजर आए। घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान सभी सदस्यों ने एक -दूसरे को नॉमिनेट किया। घर में जल्द कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। इस बार का मुकाबला प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) बनाम साजिद की मंडली है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में प्रियंका और साजिद खान (Sajid Khan) के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर बहत होती है। साजिद प्रियंका को डिस्क्वालिफाई करने की बात कहते हैं।

BIGG BOSS 16 (46)

BIGG BOSS 16 (credit pic: instagram)

वीडियो में सभी घरवाले कैप्टेंसी टास्क करते नजर आते हैं। साजिद टास्क में संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। वो कहते हैं कि अगर कोई भी बास्केट में बैठेगा तो मैं उसे डिस्कालिफाई कर दूंगी। प्रियंका कहती हैं आप संचालक होकर अपनी मर्जी चला रहे हो। आप चीटिंग वाला माहौल मत बनाओ साजिद जी। साजिद कहते हैं मैं संचालक हूं, मैं बोल सकता हूं।

End of Feed