Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन (MC Stan) ने अपने नाम कर ली है। जिसके बाद शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी, दूसरी और तीसरी पोजीशन पर रहे हैं। एमसी स्टैन की जीत के साथ ही प्रियंका चौधरी और उनके फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। प्रियंका चौधरी तीसरी पोजीशन पर रही हैं। हालांकि सलमान खान (Salman Khan) ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। जिस तरह से एलिमिनेशन के बाद प्रियंका घर के बाहर आई थीं, उसने सभी का दिल जाती दिला है। खुद सलमान ने प्रियंका की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं, वहीं उन्हें बिग बॉस का असली विनर बताया है। एमसी स्टैन की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन से ज्यादा डिजर्विंग हैं। अब स्टैन की जीत पर प्रियंका का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। एक्ट्रेस का रिएक्शन देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Priyanka Chahar Chaudhary on MC Stan
एमसी स्टैन की जीत पर बोलीं प्रियंका चौधरी
प्रियंका चौधरी से पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि एमसी स्टैन एक डिजर्विंग विनर हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले मुझे लगा था कि एमसी स्टैन नहीं जीतेंगे क्योंकि उनका शो में योगदान उतना नहीं था। पर मुझे ऐसा लगता है कि शायद उनकी पर्सनैलिटी से लोग कनेक्ट कर पाए हैं। वह काफी रियल रहा है शो में तो शायद इसलिए उसके हाथ में आज ट्रॉफी है।'
She is not Aware about her fan fallowing and the love she got❤️Jab trends/polls ke baare mein pata chalega toh Sho… t.co/4iUFAn5aZ2
— ANI (@ANI) Feb 12, 2023
You know the channel fcuked up when even #Salman Khan has a full meltdown & goes on a rant how… t.co/FYNjQDByK3
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
इसके साथ ही सलमान खान ने प्रियंका के बारे में कहा, 'जिस तरह से यह लड़की घर से बाहर निकली है एक स्माइल की तरह, ये जानने के बाद की सब लोगों की नजरों में वह विनर थी, हर कोई जानता था कि वह बिग बॉस 16 जीतने वाली है। इतनी मेहनत करने के बाद, 15 लोगों से अकेले लड़ने के बाद। ट्रॉफी के इतना करीब आकर भी इस तरह घर से बाहर आना वो भी चेहरे पर मुस्कान के साथ, मेरे लिए ये असली विनर है।'
बता दें कि सोशल मीडिया पर भी फैंस प्रियंका और शिव को इस सीजन का डिजर्विंग विजेता बता रहे हैं। ट्विटर पर कई सेलेब्स जैसे गौहर खान ने भी इसपर यही राय रखी है।
