Bigg Boss 16: फरमान खान के बाद अब Mr. Faisu भी लेंगे बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री? बोले, 'मौका मिले तो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 25, 2022, 11:30 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। आज टीवी एक्ट्रेस फरमान खान बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि फैसल शेख भी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। फैजू ने इसको लेकर बयान जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में होगी फरमान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री।
  • मिस्टर फैजु भी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।
  • फैसल शेख ने बिग बॉस में एंट्री के लेकर बयान दिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सीजन का लगभग आधा सफर अब समाप्त हो चुका है। इस सीजन में अभी तक कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं हुई है। हालांकि दर्शकों का ये इंतजार आज ही समाप्त होने वाला है। सुंबुल तौकीर खान के दोस्त और टीवी एक्टर फरमान खान की आज बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जिसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही हैं कि सुंबुल को एक साथी भी मिल जाएगा। जो समय आने पर उनके साथ खड़ा रहेगा। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी बिग बॉस में और भी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस बीच झलक दिखला जा के कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख भी वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

Bigg Boss 16 Faisal Shaikh

Faisal Shaikh in Bigg Boss 16

MS. Faisu वाइल्ड कार्ड एंट्री पर क्या बोले?

हाल ही में मिस्टर फैजू ने India Forums को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या बिग बॉस 16 के घर में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। जिसके जवाब में फैजू ने कहा, ‘बिग बॉस 16 का सीजन काफी लोकप्रिय हो गया है। इस सीजन में अब्दु रोजिक मुझे काफी पसंद हैं, वह मेरे दोस्त भी हैं। मुझे अगर मौका मिले तो मैं जरूर जाउंगा। हालांकि फिलहाल में झलक के लिए शूट कर रहा हूं।’

End of Feed