Bigg Boss 16: एमसी स्टेन और शालीन के बीच हुई गाली-गलौज, बात हाथापाई तक आ गई! अब सलमान लेंगे दोनों की क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 17, 2022, 11:47 PM IST

Bigg Boss 16, MC Stan and Shalin Bhanot Fight: बिग बॉस 16 के घर में एक बार फिर हिंसक लड़ाई होने जा रही है। अर्चना के बाद अब एम स्टैंड ने भी घर के सदस्य पर हमला कर दिया है। शालीन के साथ एक विवाद के बाद MC Stan ने उनपर हमला कर दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि एमसी स्टेन खिलाफ बिग बॉस क्या फैसला सुनाने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के एपिसोड में फिर हिसंक हुए घरवाले।
  • MC स्टेन ने शालीन पर हमला कर दिया है।
  • अर्चना के बाद अब स्टेन भी मुश्किलों में फंस सकते हैं।

बिग बॉस के घर में कुछ समय पहले ही अर्चना गौतम को, शिव ठाकरे के खिलाफ हिंसक होने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। अर्चना ने एक विवाद के बाद शिव का गला पकड़ लिया था, जिसके बाद बिग बॉस के घर से उन्हें बेघर किया गया था। अब बिग बॉस 16 के एक और कंटेस्टेंट एमसी स्टेन ने यही गलती दोहरा दी है। MC स्टेन दूसरे घरवाले शालीन के खिलाफ हिंसक हो गए हैं। जिसके बाद अब देखने वाली बात यह होने वाली है कि क्या एमसी स्टेन के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही होने वाली है या बिग बॉस, उनकी गलती को नजरअंदाज कर देंगे।

Bigg Boss 16 MC Stan and Shalin Bhanot

Bigg Boss 16 MC Stan and Shalin Bhanot

एमसी स्टेन से हो गई बड़ी गलती

दरअसल एमसी और शालीन के बीच में इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब टीना फिसल गई और उनके पैर में चोट लग गई। जिसके बाद शालीन आए और उनके पैर को दबाने लग गए। जिससे टीना जोर-जोर से चीखने लग गईं। फिर एमसी ने आकर शालीन को बालो कि उनको दर्द हो रहा है तो रहने दो डॉक्टर आकर देख लेगा। लेकिन शालीन ने एमसी की बात नहीं मानी और टीना का पैर दबाने लग गए। जिसके बाद एमसी को गुस्सा आ गया और शालीन को गाली देने लग गए।

End of Feed