Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच हुई लड़ाई ने पूरा घर सिर पर उठा लिया है।इसके बाद अब मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ अब एक आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने शो के मेकर्स के खिलाफ एक लीगल नोटिस जारी किया है। यह लीगल नोटिस विकास मानकतला (Vikas Manaktala) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच हुए बहसबाजी के बाद जारी हुआ है। लड़ाई के दौरान विकास ने अर्चना पर एक जातिगत कमेंट किया था, जिसके बाद आयोग ने इस पर नारजगी व्यक्त की है। आयोग ने शो के मेकर्स और मुंबई पुलिस से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
Bigg Boss makes gets legal notice
विकास मानकतला ने क्या बोला?
टीवी एक्टर विकास मानकतला और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहसबाजी हो रही थी, जिसके बाद एक्टर ने अर्चना पर जातिसूचक कमेंट करते हुए कहा, 'नीची जाति के लोग'। जिसके बाद अब विकास के साथ ही शो के मेकर्स की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। मेकर्स पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि जब गाली को म्यूट किया जाता है तो इस बयान को भी म्यूट क्यों नहीं किया गया। बता दें कि आयोग की ओर से प्रोडक्शन हाउस, प्रोड्यूसर्स और कलर्स टीवी को नोटिस जारी किया गया है।
बिग बॉस से बाहर हुए विकास मानकतला
बता दें कि इस हफ्ते विकास मानकतला नॉमिनेटेड हैं, जिसके साथ ही उनका यह बयान विकास के खिलाफ ही होता दिख रहा है। यह तय है कि विकास मानकतला को इसी वीकेंड का वार पर शो से बाहर कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही सलमान खान घरवालों की भी जमकर क्लास लगाने वाले हैं। सबसे ज्यादा डांट अर्चना को पड़ने वाली हैं, बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान, अर्चना को धमकाते हुए नजर आते हैं कि जिस तरह मैं तुम्हे घर में लेकर आया हूं, उसी तरह बाहर भी निकास सकता हूं।
