Bigg Boss 16: क्या सुंबुल कर रही हैं शालीन से प्यार का नाटक? सलमान खान को देने लगीं सफाई...

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 18, 2022, 12:45 PM IST

Bigg Boss 16; Sumbul Touqeer Khan and Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 के घर में सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट का रिश्ता ना तो दर्शकों को समझ आ रहा है और ना ही सलमान खान को। आज वीकेंड के वार पर सलमान खान सभी घर वालों की क्लास देते नजर आने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने उठाए सुंबुल और शालीन के रिश्ते पर सवाल।
  • आज सलमान अपने एंग्री अवतार में नजर आने वाले हैं।
  • वीकेंड के वार में लगने वाली है घर वालों की क्लास।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में रिश्ते बदलते हुए समय नहीं लगता है। सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss)में प्यार का पुराना नाता रहा है। इस रिएलिटी शो में कई रिश्ते ऐसे बने हैं जो शो के खत्म होने के बाद भी चलते रहे। बिग बॉस के कंटेस्टेंट को भी लव एंगल से काफी फायदा मिला है। इससे उन्हें ज्यादा फुटेज मिलती है और वह दर्शकों की नजर में भी आ जाते हैं। यही वो वजह है कि अब कंटेस्टेंट शो के बाहर से ही यह मास्टर प्लान बनाकर आते हैं कि हम घर में जाकर किसी ना किसी से प्यार तो कर ही लेंगे। अब सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच भी यही होता नजर आ रहा है।

Bigg Boss 16 salman khan in Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 16 salman khan in Weekend Ka Vaar

क्या सच में शालीन से प्यार करती हैं सुंबुल?

बिग बॉस के घर में कल एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच महायुद्ध हो गया। इस लड़ाई में गाली-गलौज की सारी हदें पार हो गई, यहां तक की बात तो हाथापाई तक भी आ गई। जिसके बाद बीच बचाव करने के लिए बाकी घर वाले आ गए। इन सब के बीच सुंबुल ने जो कुछ हरकत की उसने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शालीन और स्टेन की लड़ाई के बाद सुंबुल, शालीन से कुछ इस तरह चिपक गई मानो पूरा घर बस उनके दोस्त शालीन को खत्म करना चाहता है। सुंबुल, शालीन से चिपक-चिपक कर रोने लगीं, जिसको देख कर खुद दर्शक यह सोचने लगे कि आखिर ये हो क्या रहा है? क्या सुंबुल को शालीन से प्यार हो गया है?

End of Feed