Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer की फीस में होगी 50pc की कटौती? पिता ने तोड़ी चुप्पी

Truth of Sumbul Touqeer fees cut is out: अदाकारा सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के पिता ने फीस कटौती मामले पर अपनी जुबान खोली है और कहा है कि बिग बॉस के मेकर्स ने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। सुंबुल तौकीर की फीस में कटौती की बात पूरी तरह से गलत है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Truth of Sumbul Touqeer fees cut is out: एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड लाइफ ने 21 दिसम्बर को अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की खराब टीआरपी का खामियाजा सुंबुल तौकीर को भुगतना पड़ेगा। बिग बॉस 16 के मेकर्स को उम्मीद थी कि सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) की वजह से शो को अच्छी टीआरपी मिलेगी, जिस कारण उन्होंने अदाकारा को एक हफ्ते के 12 लाख रुपये देने के लिए हामी भरी थी। सुंबुल तौकीर शो की टीआरपी में कोई इजाफा नहीं करा पायी हैं, जिस कारण मेकर्स ने सुंबुल से फीस घटाने को कहा है। बिग बॉस 16 को 5 हफ्तों का एक्सटेंशन मिला है, जिनके लिए उन्हें केवल 6 लाख रुपये प्रति हफ्ता मिलेंगे।

Sumbul Touqeer की फीस में होगी 50pc की कटौती? पिता ने तोड़ी चुप्पी

Sumbul Touqeer की फीस में होगी 50pc की कटौती? पिता ने तोड़ी चुप्पी

सुंबुल तौकीर के पिता ने इस मामले पर जुबान खोली है और इस खबर को बेबुनियाद बताया है। सुंबुल तौकीर के पिता ने कहा है, 'दूसरे प्रतियोगियों की पीआर टीम इस तरह की खबरें फैला रही है। वो लोग सुंबुल की लोकप्रियता से डरते हैं। उसे साइडलाइन करने के लिए ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं। कल के एपिसोड में हम सबने देखा कि कैसे प्रियंका और उसके दोस्तों ने सुंबुल को नॉमिनेट करने की कोशिश की। टीना अंकित को सेव करना चाहती थी, जिस कारण उसने सुंबुल का नाम नहीं लिया।'

End of Feed